संविधान दिवस पर चंडीगढ़ पुलिस ने ली संविधान की रक्षा और मूल्यों को बनाए रखने की शपथ

Chandigarh Police Constitution Oath: संविधान दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भारतीय संविधान में निहित मूल्यों,आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विशेष शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय सेक्टर-9, चंडीगढ़ में एसपी सिटी डब्लयू एंड सीएसयू एवं इंटेलिजेंस यूटी राम गोपाल ने चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

Chandigarh Police Constitution Oath

इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुखदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसपी सिटी राम गोपाल ने कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना देश के मूल सिद्धांतों,आदर्शों और नागरिकों की आकांक्षाओं को दर्शाती है।इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

संविधान दिवस की शपथ

इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना को दोहराते हुए संकल्प लिया कि वे भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने वाले आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।
इसके साथ ही व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »