क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (24 नवंबर) को यूएई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों पर नाबाद 204 रन ठोक दिए।
पिछले दो मैचों में 26 और 11 रन बनाने के बाद वैभव ने जोरदार वापसी की। हालांकि, इस ऐतिहासिक पारी के बाद उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बनाने से ज्यादा खुशी उन्हें अपनी खोई हुई लय वापस पाने की है। उन्होंने यह भी बताया कि पारी की शुरुआत में उन्हें भी दूसरे बल्लेबाजों की तरह घबराहट होती है।