सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट-2026 में जय गुप्ता का शानदार प्रदर्शन, बने ओवरऑल ग्रॉस विजेता

चंडीगढ़, 25 नवंबर: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट-2026 में जय गुप्ता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 69 के स्कोर के साथ ओवरऑल ग्रॉस विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, सौरभ नागपाल 74 के स्कोर के साथ उपविजेता रहे।

सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (SAJOBA) की ओर से आयोजित इस वार्षिक टूर्नामेंट में करीब 100 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और हैंडीकैप वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जस्टिस अनुपिंदर ग्रेवाल, जूनियर वर्ग में विराज सहगल और स्पॉन्सर्स वर्ग में बलविंदर सिंह विजेता रहे। इसके अलावा विभिन्न हैंडीकैप श्रेणियों और विशेष गोल्फ प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट में खेल भावना, आपसी भाईचारे और उत्साह का शानदार माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »