रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान-फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया

पंचकूला:  फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) की पंचकूला शाखा और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब चंडीगढ़, इन्नरव्हील क्लब पंचकूला और विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें 50 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना रहा।

एफपीएआई पंचकूला के महाप्रबंधक मनोज गर्ग ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और आमजन की सहभागिता से जनहित के कार्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

शिविर में अध्यापक पंकज वालिया, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान जयपाल दहिया, रोटरी क्लब चंडीगढ़ की अध्यक्ष टीना विर्क, इन्नरव्हील क्लब पंचकूला की अध्यक्ष शशि गर्ग, एफपीएआई के पूर्व अध्यक्ष विनोद कपूर और राशि अदलखा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »