SBI SEWA अंबेडकर की बैठक में संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार

सदस्यता अभियान तेज करने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर

featured-img

SBI SEWA Chandigarh : भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ (अम्बेडकर) यानी SBI SEWA (अम्बेडकर), चंडीगढ़ सर्किल की दूसरी कोर कमेटी बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में सभी मॉड्यूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगठन की प्रगति की समीक्षा के साथ सदस्यता अभियान को तेज करने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता SBI SEWA (अम्बेडकर) के सर्किल अध्यक्ष कॉमरेड अजय कुमार गैपुरिया ने की। महासचिव कॉमरेड प्रेम पवार ने एजेंडे और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। सदस्यों के कल्याण, सम्मान और एकता के लिए काम करने तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

SBI SEWA (अम्बेडकर) के पूर्व सर्किल अध्यक्ष कॉमरेड जगतार सिंह मखू और कॉमरेड सौदागर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की टीम को मार्गदर्शन दिया और जल्द से जल्द बहुमत हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कॉमरेड अरमिंदर सिंह ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर कॉमरेड हरिश हीर को SBI SEWA (अम्बेडकर) का ऐप, फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संगठन के अनुसार, यह पहल डिजिटल पहुंच और संगठनात्मक संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डिजिटल पहुंच मजबूत करने की पहल

बैठक में कॉमरेड सुमन सहोता, कॉमरेड परवीन अल्लारिया, कॉमरेड पूनम कोचर, कॉमरेड परवीन कुमारी और कॉमरेड सविता समेत विभिन्न मॉड्यूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »