महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने लगाया ‘चीनी का लंगर’, चंडीगढ़ में राहगीरों को बांटी चीनी

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने लगाया ‘चीनी का लंगर’, चंडीगढ़ में राहगीरों को बांटी चीनी

चंडीगढ़: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चंडीगढ़ में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे ‘चीनी का लंगर’ लगाकर राहगीरों और आम लोगों को चीनी वितरित की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक तौर पर लोगों को चीनी बांटकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। उनका कहना था कि लगातार बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है।

कांग्रेस ने सरकार से आम लोगों को महंगाई से राहत देने और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। ‘चीनी का लंगर’ लगाकर किए गए इस प्रदर्शन ने शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »