विश्वास फाउंडेशन द्वारा पीजीआई के बाहर मरीजों व परिजनों को बांटा लंगर

चंडीगढ़: सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती के उपलक्ष्य में 3 से 9 अगस्त तक चल रहे सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से पीजीआई चंडीगढ़ के बाहर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए लंगर व जूस वितरित किया गया।

इस दौरान करीब 500 लोगों के लिए लंगर तैयार किया गया, जिसमें कढ़ी-चावल, सफेद चना-आलू, रोटी, हलवा और पैक्ड जूस वितरित किया गया। जूस की विशेष सेवा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, पंचकूला स्थित गोयल ट्रेडिंग कंपनी के सुरेश कुमार गोयल ने की।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास जी ने कहा कि सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी का जीवन सेवा, करुणा, त्याग और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन मानसिक व शारीरिक कठिनाइयों से गुजरते हैं। ऐसे समय में उन्हें भोजन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाना मानवता के प्रति जिम्मेदारी है।

सेवा कार्य में फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास, रमेश सुमन, वरीन्द्र कुमार, साध्वी प्रीति विश्वास, मधू खन्ना, जनक मुंजाल व सत्य भूषण खुराना ने सहयोग किया। फाउंडेशन सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाना मानवता की सच्ची सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »