चंडीगढ़ | 21 जुलाई 2026
नव चेतना पार्टी (एनसीपी) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद शर्मा जी ने घोषणा की है कि पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी (CJP) आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देती है। इस आंदोलन में श्री सोनम वांगचुक एवं श्री अभिजीत दीपके के नेतृत्व में उठाई जा रही जनहित की आवाज़ के साथ पार्टी एकजुटता व्यक्त करती है।
पार्टी के अनुसार, गुजरात के श्री राकेश शाह जी ने भी इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। नव चेतना पार्टी (एनसीपी) पंजाब ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से 27 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद शर्मा जी ने कहा कि नव चेतना पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस जनआंदोलन में सहभागिता निभाने की अपील की।