पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन, ट्राईसिटी में 150 जगहों पर मना दशहरा

चंडीगढ़। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा ट्राईसिटी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आयोजकों के अनुसार, समारोह में 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे और विदेशों में रह रहे भारतीयों ने भी लाइव प्रसारण के जरिए यह नजारा देखा।

ट्राईसिटी में करीब 150 स्थानों पर दशहरा उत्सव आयोजित हुआ। चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में 106 फीट और मोहाली के सेक्टर-79 में 100 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पंचकूला में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और चंडीगढ़ में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रिमोट दबाकर रावण दहन किया।

समारोहों में रामलीला कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया। चंडीगढ़ में नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सेक्टर-46 में महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप सिंह वालिया और इंजीनियर सरबन सिंह को चंडीगढ़ रत्न सम्मान से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »