खेलो गेम्स चंडीगढ़ 2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

#bnnindianews चंडीगढ़ 27 मई 2026
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “खेलो गेम्स चंडीगढ़ 2026” के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। खो-खो, रग्बी, कराटे और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

IMG 20260527 WA0407
खो-खो प्रतियोगिता के गर्ल्स वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में कोचिंग सेंटर सेक्टर-42 टीम-बी ने कोचिंग सेंटर पंचकूला को 6 अंकों से पराजित किया, जबकि कोचिंग सेंटर सेक्टर-42 टीम-ए ने मॉडर्न वे स्कूल सेक्टर-29 टीम-बी को 1 इनिंग में 1 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बॉयज़ वर्ग में जी.एम.एच.एस. सेक्टर-7 ने कोचिंग सेंटर टीम-बी को 1 टर्न में 6 अंकों से हराया तथा कोचिंग सेंटर पंचकूला ने मॉडर्न वे स्कूल सेक्टर-29 टीम-सी को 1 इनिंग में 6 अंकों से पराजित किया।
रग्बी प्रतियोगिता में बॉयज़ वर्ग में सिंह वॉरियर क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑल अबाउट रग्बी क्लब-ए दूसरे और ऑल अबाउट रग्बी क्लब-बी तीसरे स्थान पर रहे। गर्ल्स वर्ग में सिंह वॉरियर क्लब विजेता रहा, केएफसी सेक्टर-52 दूसरे तथा जीएमएचएस आर.सी.-1 धनास तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रिंस पुत्र राजू यादव को बॉयज़ वर्ग तथा आरती पुत्री उमा शंकर को गर्ल्स वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
कराटे प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गर्ल्स वर्ग में नव्या सोनी, दपिंदर कौर और रागिनी ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बॉयज़ वर्ग के -54 किलोग्राम वर्ग में राहुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बॉयज़ वर्ग में आदी पुत्र सतपाल सिंह तथा गर्ल्स वर्ग में एकमप्रीत कौर पुत्री जगतार सिंह को बेस्ट फाइटर घोषित किया गया।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। गर्ल्स सिंगल्स और बॉयज़ सिंगल्स मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और आत्मविश्वास से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. मल्होत्रा, खेल प्रकोष्ठ संयोजक पी.एस. लांबा, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश मीडिया इंचार्ज रवि रावत तथा डॉ. धीरेंद्र टायल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागी टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन की ओर प्रेरित करती हैं।
अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
पी.एस. लांबा
संयोजक, खेल प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »