#bnnindianews
मोहाली: शैल्बी अस्पताल, मोहाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को मुफ्त एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवा लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है, जो एक रोकथाम योग्य बीमारी है और जो सालाना लगभग 90,000 भारतीय महिलाओं की जान ले लेती है।
शैल्बी अस्पताल, मोहाली में ऑन्को सर्जन डॉ. अश्वनी कुमार सचदेवा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर बना हुआ है, जिसमें हर साल लगभग 1,27,000 नए मामले सामने आते हैं और 80,000 मौतें होती हैं, जो वैश्विक बोझ का पांचवां हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आंकड़े विशेष रूप से चिंताजनक हैं क्योंकि भारत में हर 8 मिनट के बाद एक महिला की सर्वाइकल कैंसर के कारण मृत्यु हो जाती है और भारत में सभी वैश्विक कैंसर के मामलों में से एक तिहाई की रिपोर्ट आती है।
कंसलटेंट गाइनेकोलॉजी डॉ. अरविंदर कौर हीर ने कहा, “हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि एकल-खुराक एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम, टीकाकरण वाले समूह में एचपीवी 16 और एचपीवी 18 संक्रमण के जोखिम को लगभग 90 प्रतिशत कम कर सकता है और 20 वर्षों के बाद उच्च जोखिम वाले एचपीवी संक्रमणों के समग्र प्रसार को 49 प्रतिशत तक कम कर सकता है। एचपीवी वैक्सीन सबसे प्रभावी होती है जब वायरस के संभावित संपर्क से पहले एडमिनिस्टर किया जाता है।
कंसलटेंट गाइनेकोलॉजी डॉ. बलबीर कौर घई ने कहा कि डब्ल्यूएचओ अधिकतम सुरक्षा के लिए प्राथमिक लक्षित समूह के रूप में 9-14 वर्ष की आयु की लड़कियों को टीका लगाने की सिफारिश करता है।
टीकाकरण पंजीकरण के लिए अस्पताल के नंबर 8725040400 पर कॉल कर सकते हैं।