#bnnindianews
चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज 2026 में कुल 10,565 कारों की समेकित बिक्री (कंसोलिडेटेड सेल्स) किए जाने का एलान किया। इस बिक्री के साथ घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार में लगातार तेजी को बल मिला है। यह आंकड़ा ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के साथ विकास के अगले चरण की ओर बढ़ते कदम का भी संकेत है।
बीते महीने घरेलू होलसेल बिक्री 2,230 यूनिट्स की और निर्यात 8,335 यूनिट्स का रहा। सालाना आधार पर समेकित बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद बाजार से जबर्दस्त प्रतिक्रिया और पूरे क्षेत्र से शानदार बुकिंग के साथ फरवरी में एक और अहम पड़ाव पार किया गया। 1 मार्च, 2026 से देशभर में निसान ग्रेवाइट की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। डिलीवरी की शुरुआत के साथ ही भारत में निसान के विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। यह अध्याय भारतीय ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रोडक्ट स्ट्रेटजी, डीलर्स के मजबूत आत्मविश्वास और मार्केट पर बेहतर फोकस पर आधारित है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘फरवरी का महीना भारत में निसान के लिए महत्वपूर्ण और भविष्य की ओर आगे बढ़ने का महीना रहा है। हमारा प्रदर्शन सतत मांग और निर्यात में लगातार मजबूती को दिखाने वाला है, जिससे निसान के वैश्विक परिचालन में भारत के रणनीतिक महत्व की पुष्टि हुई है।