ट्रैफिक पुलिसकर्मी नें चिल्ड्रन पार्क में बच्चो को खेल-खेल मे सिखाए यातायात नियम

#bnnindianews ट्रैफिक पुलिसकर्मी नें चिल्ड्रन पार्क में बच्चो को खेल-खेल मे सिखाए यातायात नियम

बच्चो ने समझे लाल, पीले और हरे सिग्नल के मायने, पुलिसकर्मी ने सरल भाषा मे बच्चो को सड़क पार करना सिखाया

पंचकूला/ 02 मार्च:- आज सेक्टर-12 स्थित चिल्ड्रन पार्क में पंचकूला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैक्टर-14 स्थित कॉस्मोपॉलिटन स्कूल के बच्चों को यातायात नियम सिखाए। पंचकूला पुलिस के ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोशनलाल ने बच्चों को खेल-खेल में बेहद सरल और रोचक तरीके से यातायात नियमों की जानकारी दी। शुरुआत में बच्चों को ट्रैफिक लाइट के रंगों लाल, पीला और हराका महत्व समझाया गया और बताया गया कि किस स्थिति में रुकना है, धीमा होना है या सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ना है।

रोशनलाल ने बच्चों को ट्रैफिक पार्क में बनाए गए मॉडल रोड और सिग्नल्स की मदद से प्रैक्टिकल डेमो भी दिया ताकि बच्चे न केवल समझें बल्कि वास्तविक जीवन में पहचान सकें। बच्चों को यह भी सिखाया गया कि सड़क पार करते समय हमेशा जेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करें, दाएं-बाएं देखकर ही कदम बढ़ाएं, और हमेशा बड़ों का हाथ पकड़कर सड़क पार करें।

इसके अलावा पुलिसकर्मी ने बच्चो से कहा कि जब भी बच्चे अपने माता-पिता के साथ किसी वाहन में बैठें, तो वे उन्हें सीट बेल्ट लगाने के लिए कहें साथ ही दोपहिया वाहन पर सफर करते समय हमेशा हेलमेट पहनने और परिवार के सदस्यों को भी हेलमेट पहनने के लिए कहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ सवाल पूछे और ट्रैफिक संकेतों को पहचानने से लेकर सड़क पर सुरक्षित चलने तक कई महत्वपूर्ण बातें सीखी।

 

IMG 20260302 WA0315

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा की नींव तभी मजबूत होती है जब हम इसे बचपन से सीखते हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को जागरूक करते हैं बल्कि पूरे परिवार तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंचकूला पुलिस भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी ताकि बच्चों को शुरुआती उम्र से ही सुरक्षित यातायात संस्कृति सिखाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »