#bnnindianews
क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आयोजित किया भव्य सम्मान समारोह
चंडीगढ़, 2 मार्च 2026: क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यूटी चंडीगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैक्टर 10 में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सतनाम सिंह संधू तथा उनके सलाहकार डॉ. बलबीर सिंह ढोल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों — दलजीत सिंह, अवतार सिंह, माया देवी, चंचल कुमारी जी, कश्मीर सिंह, स्वर्ण सिंह, तिरथपाल, राजे लाल, जगन नाथ एवं दर्शना कौर — को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
यूनियन के प्रधान अन्नु कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा और ईमानदारी ही विभाग की वास्तविक शक्ति है तथा उन्हें ग्रेच्युटी एक्ट 1972 के तहत उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि क्लास फोर के कच्चे कर्मचारियों — जैसे मिड डे मील, डीसी रेट एवं आउटसोर्स कर्मियों — के लिए बेहतर नीतियां बनाई जाएं, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन सुरक्षित और सम्मानजनक रह सके।
प्रधान अन्नु कुमार ने सांसद सतनाम सिंह संधू से अपील की कि जिस प्रकार उन्होंने संसद में पंजाब के किसानों के हित में पहल की, उसी प्रकार चंडीगढ़ के कच्चे कर्मचारियों के लिए भी एक सुरक्षा बीमा योजना बनाई जाए, जिससे आपात स्थिति में उन्हें लाभ मिल सके।
समारोह में यूनियन के सभी पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें यूनियन के चेयरमैन पाल सिंह, उप-चेयरमैन प्रवेश, महासचिव जोनी कुमार, कैशियर संजय कुमार, श्रीचरण, सिटटू, राजकुमार, रीटा रानी, कांता, परुषोत्तम, महेंद्र, सोमपाल, श्याम लाल, ईश्वर, कवर, विनोद, राम मूरत एवं लल्लन वर्मा शामिल रहे।
यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
– जारी कर्ता
अन्नु कुमार
प्रधान, क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन
एजुकेशन डिपार्टमेंट, यूटी चंडीगढ़