चंडीगढ़ में 28 फरवरी को होगा ‘सिखलेंस: सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का भव्य आगाज़ – एंट्री फ्री

#bnnindianews

6 देशों की 25 फ़िल्मों में यू के के ऐस्टिन मार्टिन पर आधारित डाक्यूमेंट्री कार्फ्टिंग लीगेसी भी शामिल

13 एग्जीबिशन में 1000 विरसाती वस्तुएं देखने को मिलेंगी -ओजस्वी शर्मा

चंडीगढ़। सिखलेंस:सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ अपनी 25वीं वैश्विक वर्षगांठ और भारत में 7वें वर्ष के साथ एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया है। वर्ष 2026 की वैश्विक यात्रा की शुरुआत 28 फरवरी, शनिवार को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर से होगी। यह एक दिवसीय आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

सिखलेंस के इंडिया हेड ओजस्वी शर्मा के मुताबिक़ इस वर्ष पहली बार अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम से सिखलेंस के अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल निदेशक एक साथ भारत में उपस्थित रहेंगे। यह वैश्विक संगम सिख-केंद्रित सिनेमा और कला के नए आयाम स्थापित करेगा तथा उभरते फिल्मकारों और कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।

फेस्टिवल के प्रमुख आकर्षणों में यूके निर्मित डॉक्यूमेंट्री “क्राफ्टिंग लेगेसी” का भारत में विशेष प्रदर्शन शामिल है, जो एस्टन मार्टिन के लीड इंजीनियर और आविष्कारक बाल छोड़ा के कार्यों पर आधारित है। साथ ही पुस्तक “द लीजेंड ऑफ 1972: लाइफ, हॉकी एंड बियॉन्ड” का विमोचन किया जाएगा, जो ओलंपियन कुलदीप सिंह भोगल और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में उनके योगदान को समर्पित है।

कार्यक्रम के दौरान सिखलेंस 2026 आर्ट कैलेंडर का भी अनावरण होगा, जिसमें लिवरपूल की प्रसिद्ध कलाकार जोड़ी सिंह ट्विन्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ।

फेस्टिवल में छह देशों की 25 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 13 विशेष प्रदर्शनी लगेंगी, जिनमें सिख साम्राज्य काल के प्राचीन सिक्के, पांडुलिपियां, लघुचित्र कला, दुर्लभ पुस्तकें और विरासत सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।

फेस्टिवल निदेशालय ने मीडिया प्रतिनिधियों को इस वैश्विक आयोजन को कवर करने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »