वैलेंटाइन डे के अवसर पर मैडी एंटरटेनमेंट” के फाउंडर “दीपक ठाकुर” का रोमांटिक गीत “तेरे वरगी होर ना होनी” 12 फरवरी को हो रहा है रिलीज़

#bnnindianews  शाहरुख खान का डाई हार्ड फैन हूँ और वो हैं मेरे रोल मॉडल हैं: दीपक ठाकुर

शाहरुख खान के साथ फ़िल्म में काम करना है ड्रीम: दीपक ठाकुर

*चंडीगढ़*:-प्रेमी युगल के लिए एक दूसरे को इम्प्रेस और प्रोपोज़ करने के लिए वैलेंटाइन डे से बढ़िया कोई मौका नही होता। ऐसे समय मे हर कोई अपने प्रेमी को इंप्रेस करने के लिए रोमांटिक गानों का सहारा लेता है। क्या बात हो जब आपको इस दिन एक नया बेहतरीन रोमांटिक गाना मिल जाए। गायक, अभिनेता, निर्माता निर्देशक और यूथ सेंसेशन दीपक ठाकुर ने इस वैलेंटाइन डे के मद्देनजर 12 फरवरी 2026 को ‘”तेरे वरगी होर ना होनी” को रिलीज़ करने जा रहे हैं।

गाने के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए “मैडी एंटरटेनमेंट” के फाउंडर दीपक ठाकुर ने बताया कि वैलेंटाइन डे के अवसर पर एक रोमांटिक गीत “तेरे वरगी होर ना होनी” 12 फरवरी, 2026 को रिलीज़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गीत की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह उन्होंने स्वंय (दीपक ठाकुर) ने लिखा, गाया, कंपोज़, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह गीत सच्चे प्रेम और समर्पण की भावनाओं को दर्शाता है।

दीपक ठाकुर के अनुसार “मैडी एंटरटेनमेंट” के संस्थापक के रूप में उनका यह प्रोजेक्ट उनके क्रिएटिव विज़न और स्वतंत्र संगीत निर्माण की मजबूत पहचान को दर्शाता है। गीत 12 फरवरी शाम से सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान उनके रोल मॉडल हैं, उनके साथ फ़िल्म में काम करना उनका ड्रीम है। वो शाहरुख खान के डाई हार्ड फैन हैं।
दीपक ठाकुर ने उम्मीद जताई कि 4 मिनिट 30 सेकंड के इस रोमांटिक गीत को श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। ऊना की दिलकश लोकेशन पर शूट “तेरे वरगी होर ना होनी” गाने में मेल मॉडल रबी मान, फीमेल मॉडल आयशा हैं। गाने का म्यूजिक यो- वी ने दिया है। कोरियोग्राफ उमाकांत ने किया है और गाने के डी ओ पी मोहन के हैं। उम्मीद है कि गाना रिलीज होते ही श्रोताओं और दर्शकों का दिल जीत लेगा। उनका यह गीत इस साल के बेहतरीन रोमांटिक गानों में से एक माना जाएगा।
पिछले महीने “मैडी एंटरटेनमेंट” द्वारा रिलीज किए गए गाने “हाफ माइंड” गाने की सफलता से भी दीपक ठाकुर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने की सफलता का श्रेय अपने प्रशंसकों को दिया है।

https://youtu.be/mQegSfwNm60

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »