रोज़ फेस्टिवल में छोटे पर्दे के सितारों का जलवा, ‘तू जूलियट जट्ट दी’ की स्टारकास्ट करेगी डांस परफॉर्मेंस

#bnnindianews

रोज़ फेस्टिवल में छोटे पर्दे के सितारों का जलवा, ‘तू जूलियट जट्ट दी’ की स्टारकास्ट करेगी डांस परफॉर्मेंस

चंडीगढ़। शहर के बहुप्रतीक्षित रोज़ फेस्टिवल में इस बार मनोरंजन का तड़का खास रहने वाला है। टीवी जगत के जाने-माने कलाकारों सहित कलर्स टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘तू जूलियट जट्ट दी’ की पूरी स्टारकास्ट – संगीता घोष, सैयद रज़ा,  और जसमीत कौर,  54वें चंडीगढ़ रोज़ फेस्टिवल में अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने, 21 फरवरी को रोज़ गार्डन पहुंचेगी। यह कलाकार इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में म्यूजिक, डांस, और टेलीविज़न का ग्लैमर जोड़ेंगे।
रोज़ फेस्टिवल में इस बार छोटे पर्दे के सितारों की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों के अनुसार, स्टारकास्ट न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि कार्यक्रम के विशेष पलों का भी हिस्सा बनेगी।

फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण ‘रोज़ किंग व क्वीन’ प्रतियोगिता में विजेताओं को ताज पहनाने का सम्मान भी सीरियल की स्टारकास्ट को दिया जाएगा। कलाकार स्वयं विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी और सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।।
शहरवासियों के लिए यह अवसर मनोरंजन और उत्सव का अनूठा संगम साबित होगा, जहां फूलों की खूबसूरती के साथ टीवी सितारों की चमक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है
तो तैयार हो जाइए ‘तू जूलियट जट्ट दी’ के सितारों से मिलने के लिए – 21 फरवरी, 11:30 बजे से ज़ाकिर रोज़ गार्डन में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »