उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल का पांच दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर शुरू

उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल का पांच दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

**देहरादून।** सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर के लिए उत्तराखंड से 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद पहुंचा। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी प्रगति और नवाचारों की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से देना है।

 

दौरे के दौरान पत्रकार भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान, शिल्पारामम, सालार जंग संग्रहालय और ईएसआईसी अस्पताल सहित कई प्रमुख संस्थानों का भ्रमण करेंगे। प्रतिनिधिमंडल विशेषज्ञों से संवाद कर विभिन्न परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी प्राप्त करेगा।

 

पीआईबी देहरादून के कंडक्टिंग ऑफिसर संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि यह प्रेस टूर क्षेत्रीय मीडिया को राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे पत्रकारों को जमीनी स्तर पर विकास और तकनीकी बदलावों को समझने तथा इसकी सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

 

**#PIB #PIBDehradun #HyderabadPressTour #MediaTour #Uttarakhand #Dehradun #MediaExposure #NationalPressTour #GovernmentSchemes #Devel #bnnindianews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »