चंडीगढ़ में 3 सितंबर को होगा भव्य ‘श्री कृष्ण लीला लाइट एंड साउंड शो’
चंडीगढ़। उत्तराखंड भ्रातृ संगठन (रजि.), दरिया, चंडीगढ़ की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत 3 सितंबर 2026 को रात 8 बजे ‘श्री कृष्ण लीला लाइट एंड साउंड शो’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी विभिन्न लीलाओं को आधुनिक लाइट एंड साउंड तकनीक के माध्यम से देखने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार दुबे, पूर्व डिप्टी मेयर, पार्षद बिमला दुबे, दरिया (वार्ड नंबर 9), गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार और पंचकूला गढ़वाल सभा के प्रधान हरीश शर्मा द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
संगठन के प्रधान सुनील पंत ने बताया कि उत्तराखंड भ्रातृ संगठन वर्ष 2005 से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ करता आ रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप, बाल गोपाल की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का आनंद लेने की अपील की।
#ChandigarhNews #KrishnaLeela #Janmashtami #ShriKrishna #LightAndSoundShow #UttarakhandBhatruSangathan #DariyaChandigarh #KrishnaJanmashtami #ChandigarhEvents #BNNIndia