नेपाल त्रासदी में दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए 29 अगस्त को शांति हवन एवं प्रार्थना सभा

*चंडीगढ़। नेपाल में हाल ही में हुई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले मासूम लोगों की आत्मिक शांति के लिए चंडीगढ़ में विशेष शांति हवन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 29 अगस्त 2026, शनिवार* को **सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर, सेक्टर-7, चंडीगढ़** में सुबह *10:30 बजे  शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा में दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करना, शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा विश्व कल्याण की कामना करना है।

मंदिर के मीडिया प्रभारी *शशि प्रकाश पांडे और हीरा नेगी  ने बताया कि इस पुनीत अवसर पर सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर की कार्यकारिणी एवं पूरी टीम उपस्थित रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हवन में आहुति देने और सामूहिक प्रार्थना में सहभागी बनने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि ऐसी कठिन घड़ी में सामूहिक प्रार्थना और एकजुटता के माध्यम से पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना हम सभी का मानवीय दायित्व है।

**कार्यक्रम:** विशेष शांति हवन एवं प्रार्थना सभा

**दिन:** 29 अगस्त 2026, शनिवार

**समय:** सुबह 10:30 बजे

**स्थान:** सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर, सेक्टर-7, चंडीगढ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »