उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

#bnnindianews उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 28 और 29 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर समेत कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, तेज़ बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। वहीं कई जलग्रहण क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का भी खतरा बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं और नागरिकों व चारधाम यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। 24×7 राज्य एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »