चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी एवं आरडब्ल्यूए सेक्टर-40ए का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान

चंडीगढ़, 17 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी (रजि.) ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-40ए के सहयोग से लाल द्वारा मंदिर के पीछे स्थित पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी के प्रधान जसबीर सिंह बंटी तथा क्षेत्र के पार्षद गुरबक्स रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर सोसायटी के पैट्रन सुरेश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह, राजेंद्र कौड़ा, दिनेश गुप्ता, तरसेम शर्मा, कर्म सिंह, हरिओम राणा तथा आरडब्ल्यूए सेक्टर-40ए के प्रधान मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सोसायटी सदस्य, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि “एक सदस्य–एक पेड़” का संकल्प ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। आयोजन की सफलता पर चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी और आरडब्ल्यूए सेक्टर-40ए ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »