अमरनाथ यात्रा: चंडीगढ़ के सेक्टर-29 शिव मंदिर से निकला 14 श्रद्धालुओं का जत्था

Bnnindianews

चंडीगढ़, 17 जुलाई। सेक्टर-29 स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार को 14 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की, भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और यात्रा की सफलता एवं सभी के मंगल की कामना की।

यात्रियों में निशांत पांडे, विक्की बोरा सहित अन्य युवा श्रद्धालु शामिल हैं। जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन कर लगभग एक सप्ताह बाद चंडीगढ़ लौटेगा।

श्रद्धालु निशांत पांडे ने बताया कि वे हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »