BNNIndianews
चंडीगढ़, 15 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरित बनाने के उद्देश्य से भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था द्वारा चलाए जा रहे 1001 पौधे लगाने के अभियान के तहत बुधवार को आकाशवाणी, सेक्टर-34 डी, चंडीगढ़ परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आकाशवाणी, सेक्टर-34 डी, चंडीगढ़ के डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) श्री विकास भट्ट ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
श्री विकास भट्ट ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष वायु को शुद्ध करते हैं, वर्षा चक्र को बनाए रखने में सहायक होते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं तथा वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है और इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी श्री अनूप सरीन ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक प्रेरणादायक गीत के माध्यम से दिया तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए आकाशवाणी, चंडीगढ़ की सराहना की।
कार्यक्रम में आकाशवाणी, सेक्टर-34 डी, चंडीगढ़ की उप निदेशक पूनम अमृत सिंह, सहायक निदेशक मीनाक्षी कालिया, सहायक निदेशक बनिता शर्मा, एलआईओ रजनी शर्मा सहित संस्थान के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की ओर से सुशील भाटिया, डॉ. देविंदर पाल सहगल, विश्व गुप्ता, कीर्ति शर्मा, करम चंद, बरफ सिंह पंवार, पायलट सिंह, कौशल शर्मा, जगमोहन सिंह, धर्मपाल सिंह, सुनील सूद, विजय शर्मा, रमन, परमिंदर कौर, अनीता लाल, जीवन कुमार, अनिल कुमार, सुनीता भगत तथा चंद्र शेखर नेगी सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।
संस्था ने बताया कि 1001 पौधे लगाने का अभियान शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने और नागरिकों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।