Bnnindianews
ज़ीरकपुर (पंजाब), 15 जुलाई (भाषा): ज़ीरकपुर-चंडीगढ़ स्थित वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका होटल में 17 से 26 जुलाई तक 11वें वार्षिक ‘मैंगो फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। यह फेस्टिवल प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चलेगा।
होटल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ‘किंग ऑफ फ्रूट्स’ आम की विविधता को समर्पित इस फेस्टिवल में ऑर्गेनिक फार्म से लाए गए आमों से तैयार पेय पदार्थ, सलाद, मुख्य व्यंजन और मिठाइयों की विशेष श्रृंखला परोसी जाएगी।
विशेष मेन्यू में मैंगो लस्सी, मैंगो टैंगो, मैंगो मिंट रायता, मैंगो पास्ता, रोस्टेड मैंगो राइस, मैंगो करी, मैंगो कोफ्ता, कच्चे आम की सब्जी, मैंगो मलाई रोल और मैंगो कुनाफा जैसे व्यंजन शामिल हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान होटल की पाक कला टीम ने मैंगो पास्ता और मैंगो मलाई रोल बनाने का लाइव प्रदर्शन भी किया।
होटल के महाप्रबंधक मनींदरजीत सिंह ने कहा कि फेस्टिवल में उपयोग किए जाने वाले आम 11 एकड़ के जैविक फार्म से सीधे मंगाए जाते हैं, जहां किसी प्रकार के कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि ‘फार्म टू फोर्क’ अवधारणा के तहत ताजे और प्राकृतिक स्वाद वाले आम परोसने के साथ टिकाऊ खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में शुरू हुआ यह मैंगो फेस्टिवल होटल के प्रमुख वार्षिक पाक आयोजनों में शामिल हो चुका है और इसे ट्राईसिटी के लोगों का लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
फेस्टिवल में दशहरी, लंगड़ा, देसी, अल्फांसो, अमरपाली और तोतापुरी सहित आम की विभिन्न किस्मों का उपयोग कर विशेष व्यंजन तैयार किए जाएंगे।
जूनियर सूस शेफ योगेश रावत और उनकी टीम ने भी मिंटी मैंगो, मैंगो टैंगो, मैंगो लस्सी, थाई मैंगो सलाद, मैंगो कोफ्ता, कच्चे आम की सब्जी और मैंगो कुनाफा जैसी विशेष रेसिपी का लाइव प्रदर्शन किया।
होटल प्रबंधन के अनुसार, फेस्टिवल में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और ज़ीरकपुर सहित ट्राईसिटी क्षेत्र के बड़ी संख्या में खाद्य प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।