चंडीगढ़ की अंडर-15 और 19 बॉयज़ टीम सब जूनियर एंड यूथ 50-बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैम्पियनशिप 2026 के लिए ओडिशा रवाना

#bnnindianews

चंडीगढ़, 26 मई 2026: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित सी.वी. रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 27 से 31 मई तक आयोजित होने जा रही फोर्थ सब जूनियर एंड यूथ 50-बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैम्पियनशिप 2026 में चंडीगढ़ की अंडर-15 और 19 बॉयज़ टीम हिस्सा ले रही है। यह चैंपियनशिप ओडिशा स्टेट 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ओडिशा द्वारा आयोजित की जा रही है।

चंडीगढ़ टीम को आज रेलवे मार्ग से रवाना किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट कमल त्यागी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से कुल 16 टीमें भाग लेंगी। चार दिवसीय इस आयोजन में कुल 27 मैच खेले जाएंगे।

IMG 20260526 WA0248

उन्होंने आगे बताया कि चंडीगढ़ की अंडर-19 टीम की कप्तानी हसन कर रहे हैं। जबकि अंडर 15 टीम की कप्तानी अथर्व त्यागी कर रहे हैं। टीम की देखरेख कोच आशीष बैदवान और अभिषेक पांडेय और मैनेजर वरिंदर सूरज द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »