वार्ड नम्बर 24 सांसद मनीष तिवारी ने वार्ड की समस्याओं के जल्द समाधान का वार्डवासियों को दिया आश्वासन

#bnnindianews चंडीगढ़:–चंडीगढ़ के सेक्टर 42- बी स्थित कम्युनिटी सेंटर में सेक्टरवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक वार्ड नंबर 24 के एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा सांसद माननीय मनीष तिवारी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लक्की और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्नमहत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुँचाने का आश्वासन दिया गया। बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:-

➡️- बूथ लेवल एजेंट्स/सहायकों (BLA) के कार्यों की समीक्षा
➡️- वार्ड नंबर 24 से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा
➡️- समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु विचार-विमर्श

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि वार्ड में सभी बूथों पर बीएलओ (BLO) नियुक्त किए जाएंगे। जो लोगों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। यदि किसी व्यक्ति को वोट बनवाने, वोट कटने या नई वोट बनवाने में कोई परेशानी आती है, तो बूथ-स्तर पर टीम बनाकर बीएलओ के साथ मिलकर उनकी सहायता की जाएगी।
इस संबंध में माननीय सांसद मनीष तिवारी ने भी जानकारी दी कि आगामी दो महीनों तक वोट से संबंधित कार्य विशेष रूप से चलाया जाएगा।

मीटिंग के दौरान सेक्टर 36 के निवासियों ने एमसीएम कॉलेज के सामने बढ़ती आवाजाही, जाम और झगड़ों की समस्या उठाई। इस पर माननीय सांसद मनीष तिवारी ने आश्वासन दिया कि वे डीजीपी से बात कर इस समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।

इसके अतिरिक्त, वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई।

अंत में, सभी सेक्टरवासियों से अपील की गई कि वे भविष्य में भी ऐसी बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग दें।

धन्यवाद सहित,
राज कुमार शर्मा
ब्लॉक प्रधान
वार्ड नंबर 24
चंडीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »