#bnnindianews
चण्डीगढ़, 7 अप्रैल, 2026: उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने तथा सेवाओं की डिलीवरी को मज़बूत बनाने के प्रयासों को जारी रखते हुए चण्डीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने तथा ऑन-ग्राउंड सर्विस डिलीवरी को मजबूत बनाने के लिए कन्ज़्यूमर कनेक्ट कैंपों की शुरूआत की है। इसी क्रम में आज कैम्बवाला में एक कैंप लगाया गया, जहां निवासियों को द्विमासिक के बजाए मासिक बिलिंग के बारे में जानकारी दी गई। गौरतलब है कि जेईआरसी (जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन) के निर्देशों के अनुरूप 19 जनवरी 2026 से मासिक बिलिंग प्रक्रिया की शुरूआत की गई है।
इस बदलाव के दौरान, कुछ उपभोक्ताओं को कम समय में ही दो बिल मिले। ये बिल डुप्लीकेट नहीं थे, बल्कि अलग-अलग बिलिंग अवधियों से जुड़े थे। इस बदलाव को आसान बनाने और उपभोक्ताओं में स्पष्टता बढ़ाने के लिए, ’कंज्यूमर कनेक्ट कैंप’ निवासियों की समस्या को हल करते हैं, उन्हें नए बिलिंग सायकल के बारे में ज़रूरी जानकारी देते हैं तथा हर ज़रूरी सहायता प्रदान करते हैं। यह पहल पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को उनकी ज़रूरत के अनुसार जल्द से जल्द सेवाए प्रदान करने पर सीपीडीएल के फोकस को दर्शाती है।
बिलिंग को अधिक भरोसेमंद बनाने के प्रयासों के तहत सीपीडीएल ने फोटो-आधारित मीटर रीडिंग एवं ओसीआर-इनेबल्ड सिस्टम लाकर बिलिंग प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाया है, जिसमें मैनुअल एंट्री पर निर्भरता कम हुई है। अब बिल वास्तविक रीडिंग के हिसाब से जनरेट होते हैं, साथ ही बिलिंग से पहले और बाद में ऑडिट होता है। इसके अलावा एसएपी-आधारित सिस्टम बिलि में तुरंत ज़रूरी सुधार करता है। प्रशिक्षित मीटर रीडरों एवं सिस्टम के स्थिरीकरण के चलते बिलिंग से जुड़ी शिकायतें काफी कम हो गई हैं।
उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण होने के कारण उनसे अच्छा फीडबैक मिल रहा है। बिलिंग से जुड़ी शिकायतें मात्र दो दिनों में हल हुई हैं, और सर्विस से जुड़ी शिकायतों को तो मिनटों में हल किया जा रहा है। ये सभी प्रयास सेवाओं की दक्षता और तीव्रता बढ़ाने की दिशा में सीपीडीएल के फोकस को दर्शाते हैं।
गर्मियों की तैयारी के मद्देनज़र सीपीडीएल ने सिस्टम पर सतत निगरानी एवं वितरण नेटवर्क के रखरखाव के द्वारा विद्युत की भरोसेमंद आपूर्ति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। ऑफिशियल वेबसाईट एवं क्यूआर कोड के माध्यम से बिल भुगतान को सरल एवं सुरक्षित बनाने के लिए उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कन्ज़्यूमर कनेक्ट कैंप कई लोकेशनों पर लगाए जाएंगे। आगामी कैंप 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 11 से 1 बजे क बीच धर्मशाला के नज़दीक खुदा लाहोरा में लगाया जाएगा। इस तरह ये कैंप अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के लिए सेवाओं को सुलभ बनाएंगे।
यह पहल पारदर्शिता, सुलभता एवं सेवाओं की उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करते हुए सीपीडीएल के उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण की पुष्टि करती है।