#bnnindianews चंडीगढ़ के बहलाना गांव स्थित एंजेल पब्लिक स्मार्ट स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वॉइस ऑफ़ वीमेन चंडीगढ़ की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष श्रीमती रूबी गुप्ता द्वारा स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गांव के बच्चों के लिए दिए गए योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्कूल की प्रिंसिपल पलविंदर कौर , स्कूल की कोऑर्डिनेटर ललिता, स्कूल की अधिपकाएं सीमा, गीतिका, गफूर बेगम, मनीषा, शालिनी ,पूनम, लिपर रेखा, नेहा , नेहा एवम् शैली को विशेष रूप से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुबी गुप्ता ने कहा कि समाज और देश को सुदृढ़ एवं गौरवमय बनाने के लिए महिला अध्यापकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है, उन्होंने गांव के स्कूलों को हाईटेक आधुनिक बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की, कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल खुदा अली शेर की प्रिंसिपल हिमानी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गांव देहात के बच्चों का शिक्षा जगत में विकास, राष्ट्र को सुदृढ़ शक्तिशाली एवं आर्थिक रूप से परिवर्तन लाने में कारगर सिद्ध हो सकता है, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन सरदार देवेंद्र सिंह अरोड़ा द्वारा की गई, उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी कमरे एयर कंडीशन के साथ डिजिटल बोर्ड एवं इंटरकॉम के साथ अटैच बाथरूम हैं चंडीगढ़ गांव के स्कूल में अत्याधुनिक पहला यह स्कूल है जिसमें केवल गांव के बच्चे यहां पर पढ़ने आते हैं उनका गांव से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, स्मार्ट स्कूल की सभी सुविधाएं इस विद्यालय में उपलब्ध है
9888581839