#bnnindianews एरिया पार्षद श्रीमती प्रेम लता ने अपने वार्ड 23 के विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर 35 में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। होटल JW मैरियट से किसान भवन तक की स्लिप रोड पर 40 स्ट्रीट लाइट्स लगवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह सड़क बहुत समय पहले बनने के बाद से अब तक अंधेरे में डूबी हुई थी, क्योंकि यहां कोई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई थी। डार्क स्पॉट्स के कारण स्थानीय निवासियों को काफी असुविधा और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इसके अतिरिक्त, सेक्टर 34ए और 34बी के डार्क स्पॉट वाले क्षेत्रों में भी सुधार कार्य शुरू किया गया है। गुरुद्वारा साहिब के सामने से लेकर एलन/हेलिक्स कोचिंग सेंटर वाले इलाके तक बच्चों एवं निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई बिजली की तारें डलवाई जा रही हैं। साथ ही, खराब लाइट्स की मरम्मत और जहां आवश्यक हो, नई लाइट्स लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
इस अवसर पर सेक्टर 34 गुरुद्वारा के प्रधान सरदार डी. एस. गिल, महेंद्र सिंह भल्ला, दिल्लो जी, रिम्पी, सरदारनी संधू जी, एस.डी.ओ. राजदीप सिंह, जेई राजदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एरिया पार्षद श्रीमती प्रेम लता ने कहा, “मैं अपने वार्ड में किसी भी सड़क और पार्क में डार्क स्पॉट को बर्दाश्त नहीं करूंगी। सभी वार्डवासियों तथा आने-जाने वालों की सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह समय की मांग है कि हर गली-मोहल्ला रोशनी से जगमगाए”।