संगठन को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक प्रशिक्षण Maha Abhiyan: Pandit Deendayal Upadhyaya के विचारों से सशक्त हुए BJP Trainers

संगठन को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक प्रशिक्षण महा अभियान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से सशक्त हुए भाजपा प्रशिक्षक

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’, सेक्टर 33 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मंडलों में जाकर प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को वैचारिक, संगठनात्मक एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर सुदृढ़ एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करना रहा, ताकि संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त रूप से पहुँचाया जा सके।

 

WhatsApp Image 2026 02 28 at 17.01.20
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं भाजपा शासित राज्यों की सरकारों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को विचार और व्यवहार दोनों स्तर पर सक्षम बनाना है, जिससे संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचा सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने अपने प्रेरणादायक व्यक्तित्व और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर कार्य विस्तार की दृष्टि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर विस्तार और सेवा की भावना पर आधारित है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव राणा रहे। मंच संचालन डॉ. नरेश पांचाल ने प्रभावी रूप से किया। शक्ति प्रकाश देवशाली ने वैचारिक अधिष्ठान पर अपना वक्तव्य रखते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा को संगठन की आत्मा बताया। प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा को विस्तार से समझाया, जबकि संजीव राणा ने बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तरीय स्थायी गतिविधियों पर मार्गदर्शन दिया। पूर्व प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने पार्टी की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष भारत कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »