गांव अटावा में घर-घर गार्बेज कलेक्शन व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

#bnnindianews

गांव अटावा में घर-घर गार्बेज कलेक्शन व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा गांव अटावा (वार्ड नंबर 24) में घर-घर से कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था को लेकर कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-42 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एरिया पार्षद श्री जसबीर सिंह बंटी ने उपस्थित रेजिडेंट्स को योजना की विस्तृत जानकारी दी।

पार्षद ने बताया कि नगर निगम के MoH कार्यालय की ओर से एक दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप का उद्देश्य पानी के मीटर, फ्लोर, दुकानों एवं अन्य प्रॉपर्टी विवरण में किसी भी प्रकार के सुधार/अपडेट करना है।

नगर निगम द्वारा पूर्व में घर-घर सर्वे किया जा चुका है, जिसमें कमरों की संख्या, एरिया आदि दर्ज किए गए हैं। सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे कैंप में आकर अपने रिकॉर्ड की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में बिलिंग संबंधी कोई त्रुटि न हो।

बैठक में प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन शुल्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जो निम्नानुसार रहेगा —

रिहायशी मकान हेतु प्रस्तावित मासिक शुल्क:

125 गज तक के मकान: ₹50 प्रति माह

125 गज से 500 गज तक: ₹100 प्रति माह

500 गज से अधिक: ₹200 प्रति माह

मकान के ऊपर किराये पर दिए गए कमरों पर: ₹30 प्रति कमरा प्रति माह

कमर्शियल प्रतिष्ठानों हेतु प्रस्तावित मासिक शुल्क:

जनरल ट्रेड (सामान्य दुकान): ₹100 प्रति माह

ढाबा/छोटे रेस्टोरेंट: ₹200 प्रति माह

होटल: ₹2000 प्रति माह

निवासियों को बताया गया कि यह शुल्क प्रस्तावित है, जिसे आगे चलकर नगर निगम की हाउस मीटिंग में अनुमोदन (पास) के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। अनुमोदन के पश्चात ही इसे औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा MOU साइन होने के पश्चात घर-घर से कूड़ा उठाने की सेवा प्रारंभ की जाएगी तथा यह सेवा शुल्क पानी के बिल के साथ जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर श्री संदीप धनखड़ (MoH, MC चंडीगढ़) ने भी नागरिकों से सहयोग की अपील की

अंत में पार्षद श्री जसबीर सिंह बंटी ने सभी सम्मानित निवासियों से अपील की कि वे कैंप में अवश्य पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच करवाएं, ताकि पारदर्शी एवं व्यवस्थित गार्बेज कलेक्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
सादर:
जसवीर सिंह बंटी
पार्षद, वार्ड नंबर 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »