#bnnindianews
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी रवि रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी, वरिष्ठ उप महापौर जसमन प्रीत सिंह तथा वरिष्ठ महापौर सुमन शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में चंडीगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। शहर के सरकारी अस्पतालों के उन्नयन, स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
इसके साथ ही चंडीगढ़ के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शहरी सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी सकारात्मक चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने शहर में चल रहे विकास एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग का अनुरोध किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा शहर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यह शिष्टाचार भेंट स्वास्थ्य एवं विकास दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा चंडीगढ़ जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है।