#bnnindianews
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग द्वारा जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम “आरंभ (AARAMBH)” आज द ललित, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 150 से अधिक जैन उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के पदाधिकारियों व सदस्यों ने माननीय राज्यपाल का सम्मान एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जीतो बिज़नेस नेटवर्क (JBN) उद्यमियों को आपसी सहयोग, नैतिक व्यापार और सशक्त नेटवर्किंग के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि JBN युवा उद्यमियों और MSME सेक्टर को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
यह कार्यक्रम जीतो चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन श्री लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्म बहादुर जैन एवं श्री महावीर जैन, मुख्य सचिव श्री सुनील जैन, संयुक्त सचिव श्री समीर जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुधीर जैन तथा जीतो चंडीगढ़ यूथ विंग से श्री अक्षीत जैन एवं श्री सम्यक जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। JBN का उद्देश्य जैन उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक संगठित, भरोसेमंद और प्रभावी बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जिससे आपसी सहयोग एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूती मिले।
JBN चंडीगढ़ चैप्टर का संचालन श्री आकाश जैन (कन्वीनर) एवं श्री अजय जैन (को-कन्वीनर) द्वारा किया जाएगा। वहीं रेफरल एवं इंस्पायर ग्रुप में श्री मनीष जैन, सुश्री रूपल जैन एवं श्री अक्षय जैन अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाएंगे।
“आरंभ” कार्यक्रम जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के लिए एक अहम पहल साबित हुआ, जिसने जैन समाज के व्यापारिक नेटवर्क को संगठित और सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम रखा।