ब्रह्मर्षि योग ट्रेनिंग कॉलेज में सुनने की क्षमता जांच शिविर लगाया गया

Bharat News Network :

ब्रह्मर्षि योग ट्रेनिंग कॉलेज ( सेक्टर 19 ए ) द्वारा आज दिनांक 1.11.25 को कॉलेज प्रांगण में ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्णकांता जी के आशीर्वाद से पीजीआई चंडीगढ़ और NRI ( नेशनल रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट ) के सहयोग से सुनने की क्षमता की जांच का शिविर लगाया गया जिसने लगभग 75 लाभार्थी ने शिविर का लाभ लिया ।

डॉक्टर इंद्रप्रीत ( MOH चंडीगढ़) और डॉक्टर लखविंदर ( प्रेसिडेंट NRI) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 11 01 at 3.06.25 PM 1

ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्णकांता जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में बताया कि इस समस्या का समाधान योगा द्वारा भी किया जा सकता हैं।

डॉक्टर लखविंदर और डॉक्टर इंद्रप्रीत ने हर आयु वर्ग के व्यक्तियों की नियमित जांच और यह समस्या कैसे होती है और इसके बचाव के तरीके पर अपनी बात रखी ।
डॉक्टर इंद्रप्रीत ने इस बात पर भी जोर दिया कि शहर कि सफाई में आम नागरिक का भी भरपूर सहयोग अपेक्षित रहता है

अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन सदस्य अजय सिंगला ने बताया कि पीजीआई से डॉक्टर धर्मवीर और उनकी टीम सदस्य , मिशन अध्यक्ष श्री रामधन अग्रवाल , सचिव श्री आर बी सिंगला और मिशन के सदस्यों का पूरा सहयोग रहा ।

शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए ब्रह्मर्षि योग ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सविता कंसल , कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों को ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्णकांता जी ने अपना विशेष आशीर्वाद और साधुवाद दिया

शिविर उपरांत सबके लिए अल्पाहार की व्यस्था की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »