गुजरात में अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भारतीय सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया। यह विशेष अभ्यास नेशनल हाईवे-754A के एक हिस्से पर किया गया।
‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन’ के तहत सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ ने यह कारनामा दिखाया। इस दौरान विमानों की लैंडिंग, ग्राउंड रिफ्यूलिंग और दोबारा उड़ान का अभ्यास किया गया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय सेना और NHAI के बेहतर तालमेल की सराहना की। इस अभ्यास ने दिखाया कि भारत के आधुनिक हाईवे जरूरत पड़ने पर सैन्य अभियानों और आपातकालीन सेवाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।