तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिन की पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) की घोषणा की है। सरकार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
नए नियम के मुताबिक, पात्र पुरुष कर्मचारी बच्चे की संभावित डिलीवरी से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर 15 दिनों की छुट्टी ले सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य माता-पिता दोनों की जिम्मेदारियों को साझा करना और बच्चे के जन्म के समय मां को शारीरिक एवं भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराना है। इससे पिता को नवजात शिशु की देखभाल में भी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिनों की मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) की सुविधा मिल रही है।

देश के कई अन्य राज्यों में भी पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश दिया जाता है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 30 दिन, असम में 14 दिन और केरल में 10 दिन की पितृत्व छुट्टी का प्रावधान है।

तमिलनाडु सरकार के इस फैसले को वर्किंग पैरेंट्स और परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#TamilNadu #CMVijay #PaternityLeave #TamilNaduGovernment #JosephVijay #GovernmentEmployees #Fatherhood #MaternityLeave #Parenting #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #LatestNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »