नई दिल्ली: नेपाल में आकस्मिक बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क व्यवस्था सक्रिय की है। विदेश मंत्रालय ने लोगों से जरूरत पड़ने पर विशेष नियंत्रण कक्ष और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने की अपील की है।
विदेश मंत्रालय का विशेष नियंत्रण कक्ष
भारतीय नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 +91 11 23088718
📞 +91 11 23088719
📞 +91 11 23012113
वॉट्सऐप कॉल/मैसेज: +91 9968291988
ईमेल: situationroom@mea.gov.in
भारतीय दूतावास, काठमांडू के आपातकालीन नंबर
📞 +977 9851316807
📞 +977 9709107500
📞 +977 9810326117
विदेश मंत्रालय ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति में दिए गए आधिकारिक संपर्क माध्यमों के जरिए सहायता प्राप्त करें। नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिक अपने परिवार और परिचितों को भी इन आपातकालीन नंबरों की जानकारी साझा कर सकते हैं।