डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप द्वारा एक म्यूजिकल इवनिंग इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 चंडीगढ़

*कराओके किशोर क्विज कमाल कनेक्शन*

डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप द्वारा एक म्यूजिकल इवनिंग इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 चंडीगढ़ मे *वर्ल्ड कराओके डे* मनाया गया। जिसकी थीम थी “आओ झूमें गाएं “. इस कार्यक्रम में ट्राई सिटी के मशहूर क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा तथा बी.डी. शर्मा, यादगारे-ए-रफ़ी सोसाइटी के अध्यक्ष दोनों गेस्टऑफ़ ऑनर बने. कार्यक्रम के दरमियान क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए उपस्थित लोगों को बताया कि कराओके म्यूजिक सिस्टम जापानी म्यूजिशयन डायसुके इनोए ने दुनिया में पहली बार इंट्रोडूस किया था,जिन्हे लोगों द्वारा “फादर ऑफ़ कराओके भी कहा जाता है. वो एक बैंड लीडर, ड्रमर एंड कीबोर्डिंस्ट थे । कार्यक्रम के मध्य कारगिल वार के योद्धाओं के सम्मान में एक पोस्ट भी रिलीज़ किया गया।

बी डी शर्मा ने “हसीन हो तुम खुदा नहीं हो ” गीत गाया वहीं क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने “आ जा रे आ जरा, गीत सुना कर कार्यक्रम में जलवा बिखेरा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »