समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 34, चंडीगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: जस्टिस श्री गुरबीर सिंह, मैम्बर, पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, चंडीगढ़ ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

Bnnindianews

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 34, चंडीगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: जस्टिस श्री गुरबीर सिंह, मैम्बर, पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, चंडीगढ़ ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अनार, अमरूद, पपीता; संतरा; मोरिंगा; आम; जामुन और विभिन्न फूलों के विविध पौधे लगाए गये। जस्टिस श्री गुरबीर सिंह ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के सकारात्मक प्रयासों की दिल खोल कर सराहना की और वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि पेड़ पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ हवा को शुद्ध करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। श्री अनूप सरीन, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए एक गीत द्वारा सभी को प्रेरित किया और जस्टिस श्री गुरबीर सिंह द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से बरफ सिंह पंवार; पायलट सिंह; राम बहादुर; बसंत जोशी; नरेश गोयल; सुभाष; सुदर्शन पाराशर; जोगिन्दर गोयल; राज; उषा मानसी; मीनाक्षी; पुष्पा; राजिन्दर; विजय जिन्दल; सूर्या; अमित आदि ने बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »