चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन

bnnindianews

चंडीगढ़। चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया आयोजन समिति और ऑटोमोबाइल उद्योग के विशेषज्ञों के साथ भविष्य की मोबिलिटी और उद्योग-आधारित इंजीनियरिंग शिक्षा को लेकर रणनीतिक बैठक आयोजित की। इस दौरान घोषणा की गई कि बाहा एस.ए.ई. इंडिया 2027 के वर्चुअल राउंड का आयोजन 17 से 19 जुलाई तक चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब कैंपस में होगा।

बैठक में आयोजन समिति के चेयरमैन बलराज सुब्रमण्यम, मानद सचिव जतिन गर्ग, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. के.सी. वोरा, एआरएआई के पूर्व निदेशक बलराज भनोट तथा यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट एवं सह-संस्थापक डॉ. मधु चितकारा, कुलपति डॉ. संधीर शर्मा और रजिस्ट्रार डॉ. राकेश शर्मा उपस्थित रहे।

बलराज सुब्रमण्यम ने कहा कि बाहा एस.ए.ई. इंडिया विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा और नवाचार के माध्यम से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करता है। डॉ. संधीर शर्मा ने कहा कि बेहतर इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग जरूरी है।प्रतियोगिता के लिए देशभर से 186 टीमों ने पंजीकरण कराया है।

डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों को कक्षा में सीखी गई अवधारणाओं को व्यवहारिक नवाचार में बदलने का अवसर देता है, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और समस्या समाधान कौशल का विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »