Scaler-CMR की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 88% कंपनियों को 2030 तक फुल-स्टैक डिप्लॉयमेंट इंजीनियर्स (FDEs) की जरूरत बढ़ने की उम्मीद है। अगले 12 महीनों में 60% कंपनियां FDE या इससे जुड़ी भूमिकाओं में भर्ती करने की योजना बना रही हैं। हालांकि, सर्वे में शामिल इंजीनियरों में केवल 1% ही फिलहाल FDE की भूमिका में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तकनीक में सिर्फ AI बनाना नहीं, बल्कि उसे वास्तविक दुनिया में सफलतापूर्वक लागू करना भी अहम हो गया है।