हरियाणा में 50 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ी सौगात, खातों में भेजे ₹1,634 करोड़!

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में ₹1,634.27 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।

इसमें 35.13 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के ₹1,131.07 करोड़ और 10.10 लाख महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किस्त के ₹212.16 करोड़ मिले। इसके अलावा, दयालु योजना के तहत परिवारों और किसानों को भी आर्थिक सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री ने 2,651 नए राशन डिपो के आवंटन और गांवों के अटल पुस्तकालयों तक किताबें पहुंचाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किए।

#HaryanaNews #NayabSinghSaini #HaryanaGovernment #LadoLakshmiYojana #BreakingNews #हरियाणा #सरकारीयोजना #महिलासशक्तिकरण #ViralNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »