चंडीगढ़: पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 में चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नशा विरोधी अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, जन-जागरूकता अभियान चलाने और नशे से प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर ‘Chandigarh Police Volleyball Cup 2026’ का भी शुभारंभ किया गया और खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है।
नशा मुक्त चंडीगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अभियान के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक करने और पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास लगातार जारी रखने की बात कही गई।
#Chandigarh #ChandigarhPolice #DrugFreeChandigarh #NashaMuktChandigarh #AntiDrugCampaign #ChandigarhPoliceVolleyballCup2026 #DrugAwareness #YouthAgainstDrugs #SportsForYouth #PunjabNews #ChandigarhNews #BnnIndiaNews