पार्क हॉस्पिटल मोहाली ने शुरू किया हार्ट वाल्व क्लिनिक

चंडीगढ़: पार्क हॉस्पिटल मोहाली ने हृदय रोगियों की शुरुआती जांच और बेहतर उपचार के लिए समर्पित हार्ट वाल्व क्लिनिक शुरू किया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर-सीटीवीएस डॉ. सिद्धार्थ गर्ग समेत विशेषज्ञों ने कार्डियक केयर और बचाव पर जानकारी दी।

डॉ. सिद्धार्थ गर्ग ने कहा कि हृदय रोग के चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज न कर समय पर चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है। क्लिनिक में हर शनिवार मुफ्त ईको स्क्रीनिंग और INR टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल के अनुसार, पिछले छह महीनों में 100 सफल वाल्व सर्जरी की जा चुकी हैं।

डॉ. संकल्प शर्मा ने हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई, जबकि डॉ. अर्जुन जोशी ने डायबिटीज और हृदय रोग के बीच संबंध पर प्रकाश डाला। डॉ. सचिन बंसल और डॉ. गर्ग ने जोखिम कारकों की पहचान तथा प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और जनजागरूकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »