चंडीगढ़। बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।
हड़ताल को देखते हुए PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बैंकों की ओर से बताया गया है कि हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं—ATM, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और BC सेवाएं—उपलब्ध रहेंगी।
बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि शाखा से जुड़े जरूरी कार्य 25 सितंबर तक निपटा लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकद निकासी, चेक जमा, बैंक शाखा से जुड़े अन्य जरूरी कार्य और लेन-देन की अपनी जरूरतों को पहले से पूरा कर लें। डिजिटल सेवाओं के माध्यम से आवश्यक बैंकिंग कार्य जारी रखे जा सकेंगे।