युवा संपर्क अभियान के तहत अक्षय शर्मा ने की बैठक

नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

नशा छुड़वाने की फरियाद लेकर पहुंचे दो भाइयों का भी इलाज करवाया शुरू

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता ओर युवा संपर्क अभियान के इंचार्ज अक्षय शर्मा जब कर्मपुरा में बैठक के दौरान लोगों से मिल रहे थे तो दो भाइयों ने  नशा छुड़वाने की गुहार लगाई। जिसके बाद अक्षय शर्मा ने तुरंत निर्देश दिए ओर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर नशा छुड़वाने में मदद की शुरूआत की।

नशा मुक्त पंजाब यात्रा ने तहत युवा संपर्क अभियान के 21 विधानसभा हल्कों के इंचार्ज अक्षय शर्मा की ओर से कर्मपुरा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई परिवारों ओर युवाओं से मुलाकात की गई ओर नशे की चपेट में आने वाले युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की गई।

अक्षय शर्मा ने लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि इस समय पंजाब पूरी तरह से नशे की चपेट में है इसके लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई दोबारा उनके पास वोट मांगने तो उससे सवाल जरूर करें कि जब उनके घरों में ये समस्याएं आ रही थीं, तब वो कहां थे? उन्होंने कहा कि आज घरों में किस तरह का गंदा पानी आ रहा है, यह आप भी जानते हैं। घरों में किस तरह बीमारियां बढ़ रही हैं, यह भी आप जानते हैं।

 

उन्होंने कहा कि लोगों के पांच साल तक दुख सुनने की बनाए वही लोग पांच साल बाद दोबारा आपके पास आकर आपको अपने साथ जोड़ लेते हैं। आप उनके लिए काम करें, उनके साथ खड़े हों, उनके नारे लगाएं और उनका स्वागत करें, लेकिन चुनाव जीतने के बाद आपकी समस्याओं के बारे में पूछने वाला कोई नहीं होता। इन बातों पर सोचने की जरूरत है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि ‘ मेरी आप सभी से अपील है कि हम सभी मिलकर अपने युवाओं को नशे जैसी बुरी बीमारी से बाहर निकालें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर सदस्य समाज में जो भी व्यक्ति इस बुराई में फंसा है, उसे बाहर निकालने के लिए हम हर समय जमीन पर मौजूद हैं। वहीं वो खुद कर उनकी टीम भी लगातार इस सम्बन्ध में काम कर रही है।उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को किसी भी तरह की समस्या है तो वो उसके लिए आपके साथ हमेशा खड़े हैं। इस अवसर पर लोगों से मुलाकात भी की गई ओर उन्हें युवा संपर्क अभियान से जोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »