भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को व्यावसायिक सहयोग में बदलने पर जोर

चंडीगढ़: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा सीआईआई नॉर्दर्न रीजन मुख्यालय में आयोजित सीआईआई-ऑस्ट्रेलिया इंडिया बिजनेस काउंसिल (एआईबीसी) नॉर्थ इंडिया बूट कैंप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के चेयरपर्सन एवं सैमटेल एवियोनिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ पुनीत कौरा, भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओ.ए.एम. तथा चंडीगढ़ के सांसद एवं इंडिया-ऑस्ट्रेलिया पार्लियामेंटरी फ्रेंडशिप ग्रुप के चेयरपर्सन मनीष तिवारी सहित दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।वक्ताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत रणनीतिक संबंधों को ठोस बिजनेस-टू-बिजनेस साझेदारी, निवेश और दीर्घकालिक सहयोग में बदलने पर जोर दिया।

क्रिटिकल मिनरल्स, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन टेक्नोलॉजी, एग्रीटेक, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और शिक्षा को प्रमुख सहयोग क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया गया।उत्तर भारत में पंजाब के एग्रीटेक, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स व इंजीनियरिंग तथा हरियाणा के ऑटोमोटिव, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और सर्विसेज क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के साथ साझेदारी की व्यापक संभावनाएं बताई गईं।

कार्यक्रम में कहा गया कि ऐसे मंच संवाद को साझेदारी और साझेदारी को ठोस व्यावसायिक परिणामों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »