पंजाब में भाजपा को झटका, लाडी अंगुराल और अश्विनी कुमार समर्थकों समेत AAP में शामिल

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में दलबदल का दौर तेज होता नजर आ रहा है। रविवार को भाजपा के नेता लाडी अंगुराल और अश्विनी कुमार अपने कई समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सिरोपा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर AAP में शामिल होने का दावा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि नए नेताओं के राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में किया जाएगा।

जनता की सेवा और जालंधर का विकास प्राथमिकता

मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और जालंधर के विकास को नई गति देना है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं और कार्यों के कारण लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।

इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »