पंजाब में पोपीज़ बेबी केयर का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर जीरकपुर में शुरू

#bnnindianews

चंडीगढ़: देश के अग्रणी बेबी केयर ब्रांड पोपीज़ बेबी केयर ने पंजाब में अपने पहले एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ जीरकपुर में किया। इसके साथ ही उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार को नई मजबूती मिली है। यह पोपीज़ का वैश्विक स्तर पर 112वां स्टोर है।

एनएच-22, अंबाला-चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे स्थित पूजा प्लाजियो में खुले स्टोर का उद्घाटन ट्रिनेत्रा इंटरनेशनल के भुवनेश हरिताश ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य नागरिक और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्टोर में नवजात शिशुओं से लेकर चार वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रीमियम परिधान, न्यूबॉर्न किट, डायपर, वाइप्स, फीडिंग एक्सेसरीज़, बाथ एवं स्किन केयर उत्पाद, ऑर्गेनिक बेबी केयर रेंज तथा पर्यावरण अनुकूल बांस से बने परिधानों सहित बेबी केयर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है।

पोपीज़ बेबी केयर के संस्थापक एवं सीएमडी शाजू थॉमस ने कहा कि पंजाब कंपनी की उत्तर भारत विस्तार योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चंडीगढ़ में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद जीरकपुर में स्टोर खोला गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी जल्द ही करनाल और यमुनानगर में भी नए स्टोर शुरू करेगी। वर्ष 2003 में स्थापित पोपीज़ के सभी उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचने से पहले 28 गुणवत्ता परीक्षणों से गुजरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »